Global Khatik

  • Home
  • Second Community Meet, Sheesh Mahal Banquet, Japiur Rajasthan

Second Community Meet, Sheesh Mahal Banquet, Japiur Rajasthan

25 Feb 12:00 AM
Until 25 Feb, 11:59 PM 23h 59m

Second Community Meet, Sheesh Mahal Banquet, Japiur Rajasthan

ऑल इंडिया ऑफिसर्स परिचय मिलन समारोह कार्यक्रम, जयपुर, राजस्थान l

शीश महल बेक्यूट, जयपुर में ऑल इंडिया स्तर पर खटीक समाज आफिसर्स ग्रुप का दूसरा स्नेह मिलन महासम्मेलन श्री रमेश सांभरिया जी के द्वारा दिनांक 25 फ़रवरी 2024 को आयोजित करवाया गयाl l

इससे पूर्व भी रमेश सांभारिया जी ने 10 जून 2023 को मुंबई में शानदार परिचय मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित करवाया था l साथ ही खैरवाडी बांद्रा मुंबई में पुस्तकालय का उद्घाटन भी करवाया था l अभी हाल ही में दिनाक 26 सितम्बर 2024 को इनकी जन्मभूमि- मूल निवास स्थान सांभर लेक मे पूरे सांभर लेक के सर्व समाज के लोगों सहित सांभर लेक के आस पास के गाँवों - शहरों के लोगों के लिए नि शुल्क रोजगार मेला भी राजस्थान सरकार व नागरिक विकास समिति के सहयोग से आयोजित करवा चुके हैं l🙏

आज घर पर कोई प्रसंग होता है तो लोग पूरे परिवार को इक्कठा नही कर सकते परंतु श्रीमान रमेश जी सामरिया, मुख्य एडमिन, ऑल इंडिया खटीक समाज ऑफ़िसर ग्रुप एवं वर्किंग कमेटी के मुख्य सदस्यो श्रीमान अजय असवाल जी, श्रीमान गजेश जी, श्रीमान ललित जी, श्रीमान महेश दायमा जी ने पूरे भारत के अलग -अलग जगहों, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, उतर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं भारत के अन्य कई स्थानों से समाज के भाइयो को जयपुर कार्यक्रम में आमंत्रित किया था ।

यह स्नेह सम्मेलन मुंबई से हटके था, इसका उदेश्य भविष्य को ध्यान मे रख कर किया गया है l

कार्यक्रम का एजेंडा ;-
ना कद बड़ा ना पद बड़ा जो समाज के लिए खड़ा वो सबसे बड़ा l ( रमेश सांभरिया)

खटीक समाज की *वेबसाइट का साफ्ट लॉन्च , मोबाइल एप्प, डिजिटल न्यूज़ लेटर का साफ्ट लॉन्च किया गया , डिजिटल डायरेक्टरी जिसे ग्रुप सभी उपस्थित मेम्बर को हार्ड कॉपी और सॉफ्ट सभी को दी गयी l समाज की वेबसाइट बनने से समाज को ग्लोबल लेवल पर जोड़कर समाज के सभी लोगों को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, व्यवसाय देने के लिए का लक्ष्य रखा गया है और यदि अगर कोई समाज बंधु परेशानी मे हो तो ग्रुप मे जानकारी देने पर उस की समस्या हल हो सकती है इस प्रकार विशेष रूप से एक दूसरे को सहयोग देने पर विशेष जोर दिया गया l
*
समाज के वरिष्ठ IAS ऑफिसर् श्रीमान हीरालाल सांभरिया जी, चीफ इन्फोर्मेशन कमिश्नर ऑफ इंडिया, दिल्ली से मुख्य अतिथि के रूप में पधारे थे l

समाज के श्रीमान रूप नारायण सुनकर जी सर, रेलवे मेम्बर दिल्ली से विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे थे l

समाज के वरिष्ठ IPS ऑफिसर् श्रीमान जे पी असवाल जी सर DGP साहेब भी विशिष्ट अतिथि के रुप मेंपधारे थे l

इनके अतिरिक्त कई IAS IPS उच्च अधिकारी, कर्मचारी और अलग अलग प्रोफेशनल से जुड़े समाज के लोग पधारे थे l

कार्यक्रम की विशेषता :-

1. किसी भी सदस्य को VIP मंच नही दिया गया l

2.समाज के विशेष मंच पर केवल बाबा साहेब अम्बेडकर जी की फोटो और संत शिरोमणि दुर्लभ नाथ जी की फोटो को माला के साथ रखा गया l

3 .*न कद बड़ा न पद बड़ा जो समाज के लिए खड़ा वो सब से बड़ा" I

इस कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों को एक समान रूप से राउंड टेबल सीटींग करके एक समान* रूप से IAS, IPS, RAS, RPS, SP, DSP, इंस्पेक्टर LDC, UDC, डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर, रेलवे ऑफिसर, इंजीनियर, प्रोफेसर, टीचर, प्रिंसिपल, समाज सेवक, Clerk मजिस्ट्रेट, एवं अन्य प्रोफेशनल्स से जुड़े समाज के सभी सदस्यों को एक समान और एक साथ पास पास विशेष राउंड टेबल सीटींग करके बैठाया गया l

*3.साफा और माला किसी भी सदस्यों को नही दी गई चाहे वो कोई भी हो l *माला सिर्फ बाबा साहेब अम्बेडकर जी और संत श्री दुर्लभनाथ जी महाराज की*फोटो को
पहनाए थे l

जिन्होने भी इस महासम्मेलन मे तन मन धन से योगदान दिया उन्हे हार्दिक बधाइयाँ एवं धन्यवाद, “जय खटीक समाज”

कार्यक्रम के फोटो के दो लिक है,
👇👇👇👇
https://drive.google.com/drive/folders/17TuXqK3Ne0mwh1HCPVwk5y1VZYqdfGJX?usp=sharing
https://drive.google.com/drive/folders/1jaX3aDl5w9-l2mrDN4kyBG0kB5Q37lCP?usp=sharing

Scan QR Code

Email

info@globalkhatik.com

Phone

+91 8425921516

Developed by

Vinayak Associates Jaipur - 8239996333