ग्लोबल खटीक समाज ऑफिसर्स एवं प्रोफेशनल ग्रुप की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🌟
RAS Mains Exam 2025 – खटीक समाज की प्रतिभाओं की शानदार सफलता!
हमारे समाज के होनहार विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से एक बार फिर RAS Mains Exam में सफलता का परचम लहराया है!
👏 RAS Mains Exam Clear करने वाले सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई!
🌹 साक्षात्कार के लिए ढेरों शुभकामनाएँ! 🌹
—
🎉 समाज के लिए गर्व का क्षण!
हमारे ग्लोबल खटीक समाज ऑफिसर्स एवं प्रोफेशनल ग्रुप के 8 प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों ने RAS मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त कर समाज को गौरवान्वित किया है।
हम सभी उनके साक्षात्कार में सफलता प्राप्त कर पूर्ण रूप से RAS बनने की कामना करते हैं।
इसके लिए हम शीघ्र ही नेशनल करियर सर्विस सेंटर (SC/ST विभाग, भारत सरकार) एवं ग्लोबल खटीक ऑफिसर्स एवं प्रोफेशनल ग्रुप के सहयोग से इंटरव्यू गाइडेंस सेशन आयोजित करने का प्रयास कर रहे हैं।
—
📜 RAS Mains Exam Clear करने वाले प्रतिभागी
1️⃣ श्री भरत चांवला (भीलवाड़ा, राजस्थान)
कांस्टेबल, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, वनपाल, शारीरिक शिक्षक (तृतीय श्रेणी) परीक्षा पास कर विभिन्न पदों पर कार्य किया है।
वर्तमान में शारीरिक शिक्षक (द्वितीय श्रेणी) के पद पर कार्यरत हैं।
सहायक लेखाधिकारी (द्वितीय) पद पर फाइनल चयन हो चुका है, पोस्टिंग शेष है।
अन्य परीक्षाएँ: राजस्थान सब-इंस्पेक्टर (वेटिंग लिस्ट), CDS-SSB इंटरव्यू, RAS 2021, रेलवे JEN, रेलवे स्टेशन मास्टर, UPSC Pre
2️⃣ श्री अमन सोलंकी (भीलवाड़ा, राजस्थान)
3️⃣ सुश्री सोनिया आमेरिया (चित्तौड़गढ़, राजस्थान)
वर्तमान में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
सहायक लेखाधिकारी (द्वितीय) पद पर फाइनल चयन हो चुका है, पोस्टिंग शेष है।
4️⃣ सुश्री संजू चांवला (पीह परबतसर, जिला नागौर, राजस्थान)
—
🎓 ग्लोबल खटीक ऑफिसर्स एवं प्रोफेशनल ग्रुप से जुड़े सफल अधिकारी
1️⃣ श्री शक्ति दायमा (अजमेर, राजस्थान)
RAS 2021 में सफल होकर वर्तमान में राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) में उपाधीक्षक के रूप में चयनित।
जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) से प्रशिक्षण पूर्ण।
2️⃣ सुश्री किस्मत खींची (सरवाड़, अजमेर, राजस्थान)
RAS 2021 में चयनित होकर वर्तमान में कॉपरेटिव इंस्पेक्टर, टोंक के पद पर कार्यरत।
जयपुर में झालाना डूंगरी स्थित प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
RAS अधिकारी श्री अंकित सामरिया एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ज्योति (दोनों RAS अधिकारी) द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
3️⃣ श्री पीयूष चंदेल (देवली, जिला टोंक, राजस्थान)
4️⃣ श्री दुर्गेश चांवला (भीलवाड़ा, राजस्थान)
—
💡 समाज के युवा छात्रों के लिए प्रेरणा
RAS/IAS जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने से विद्यार्थी अनेक प्रतियोगी परीक्षाएँ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर सकते हैं।
ग्लोबल खटीक समाज ऑफिसर्स एवं प्रोफेशनल ग्रुप का उद्देश्य हमेशा से रहा है कि समाज के विद्यार्थी बड़े लक्ष्य के साथ पढ़ाई करें और एक शानदार व्यक्तित्व का निर्माण करें।
📝 हमारी अपील:
✅ 12वीं कक्षा के बाद कम से कम 2 वर्ष सिविल सर्विसेज/RAS की तैयारी करें।
✅ सही मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन से सफलता की संभावनाएँ बढ़ती हैं।
—
🎯 इंटरव्यू गाइडेंस सेशन – शीघ्र घोषणा
ग्लोबल खटीक समाज ऑफिसर्स ग्रुप और नेशनल करियर सर्विस सेंटर (SC/ST विभाग, भारत सरकार) द्वारा RAS इंटरव्यू की तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया जाएगा।
📍 स्थान और तिथि की जानकारी शीघ्र ही साझा की जाएगी।
—
🌟 पुनः सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं साक्षात्कार के लिए शुभकामनाएँ! 🌟
सादर,
वर्किंग कमेटी
ग्लोबल खटीक समाज ऑफिसर्स एवं प्रोफेशनल ग्रुप
एंड
नेशनल कैरियर सर्विस सेंटर भारत सरकार
