कार्मिकों से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ

कार्मिकों से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ। १. GPF एवम् राज्य

कार्मिकों से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ।

१. GPF एवम् राज्य बीमा लोन हेतु DDO का रोल समाप्त हो गया है, कर्मचारी सीधे ही SIPF पोर्टल पर आनलाईन आवेदन करेंगे, लोन राशि सीधी ही कर्मचारीं के खाते में आ जाएगी।
२. सभी कर्मचारियों को राज्य बीमा की दो स्लैब अधिक कटौती करवानी चाहिए, अधिक कटौती करवाना काफी फायदेमंद होता है। यह मार्च के बिल से करवाई जा सकती है। राज्य बीमा स्कीम केवल राजस्थान में ही संचालित है। अधिक कटौती से बीमा धन बढ़ जाता है। हमें बोनस बीमा धन पर मिलता है न कि हमारी जमा राशि पर।
३. GPF योजना में भी मनचाही कटौती करवाई जा सकती है, इसमें FD से अधिक ब्याज मिलता है, वह भी चक्रवृद्धि दर से। प्रतिमाह जो हमें ब्याज़ मिलता है, वह अगले माह हेतु मूलधन में जुड़ जाता है।
४. सेवानिवृति पर जाने वाले कर्मचारीं की राज्य बीमा कटौती पिछले वित्तीय वर्ष के मार्च में एवं GPF की कटौती तीन माह पूर्व बंद करवा देनी चाहिए।
५ . पेन्शन केस छः माह पूर्व ऑनलाइन भेजा जा सकता है। पेन्शन हेतु DDO की भूमिका समाप्त हों गई है। कर्मचारी स्वयं अपनी SSO आईडी से अपना पेन्शन प्रकरण पैन्शन ऑफिस हेतु ऑनलाईन भेजेगा, DDO को केवल सर्विस बुक दिखाकर लेखा कर्मी से प्रमाण-पत्र प्राप्त करना होगा। अब पैन्शन हेतु सर्विस बुक भी नहीं भेजनी है। समय पर पेंशन प्रकरण आनलाईन करने पर सेवानिवृति से पूर्ण PPO एवं GPO नंबर प्राप्त हो जाते हैं।
७. पेंशन हेतु सेवा सत्यापन अत्यंत आवश्यक है। प्रति वर्ष कर्मचारी को अपनी सर्विस बुक में अपने सेवाकाल के सेवा सत्यापन को अवश्य चेक कर लेना चाहिए।
८. सर्विस बुक में पेन्शन एवं फ़ैमिली पेन्शन हेतु नॉमिनी वाला पेज अवश्यक रूप से चस्पा होना चाहिए।
९. प्रत्येक कर्मचारी को अपनी SSO आईडी से GPO में नॉमिनी अवश्य अपडेट करवाना चाहिए। नॉमिनी की बैंक डिटेल एवं कैंसिल चेक भी अपलोड करवाना जरूरी है।
१०. प्रत्येक कर्मचारी को SSO आईडी से SIPF पोर्टल पर GPF में अपडेट नॉमिनी में बैंक डिटेल एवं नॉमिनी का कैन्सिल चेक भी अपलोड करना है।
११. प्रत्येक कर्मचारी, अपनी SSO आईडी से SIPF पोर्टल में जाकर GPF एवं बीमा की २०१२ के बाद की एंट्री देख सकता है। एक बार ओपनिंग बैलेंस नोट कर लें। अब GPF टैब में जाकर अपडेट लेजर में अवश्य जावे। वहां वर्षवार मासिक एंट्री के अंत में एक रेड कलर का सबमिट बटन दबाकर आगे बढ़ते जायें। इस प्रकार आपके लेजर में सारी कटौती अपडेट हो जायेगी। अब पुनः बेलेंस चेक करें, आपका बैलेंस निश्चित ही बढ़ा हुआ आएगा।
१२. अब आगामी वर्ष से पै मेनेजर के स्थान पर IFMS 3.0 से वेतन बिल बनेंगे, उसमें आपको प्रतिमाह आयकर कटौती रजिस्टर में नहीं लिखनी पड़ेगी, स्लैब अनुसार पोर्टल से ऑटोमेटिक आयकर कट जायेगा।

With Regards
Bhagchand Parewa

Jaipur

Email

info@globalkhatik.com

Phone

+91 8425921516

Developed by

Vinayak Associates Jaipur - 8239996333